logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे नागपुर, अस्पतालों में पीड़ित बच्चों का जाना हालचाल, तमिलनाडु सरकार पर लगाया जाँच में सहयोग न करने का आरोप


नागपुर: आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नागपुर स्थित AIIMS, न्यू हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एवं गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में उपचाररत छिंदवाड़ा के बच्चों के स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली और बच्चों के परिजनों से भी चर्चा की। ईद दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। 

वहीं, मीडिया से बातचीत में मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जब बच्चे निजी मेडिकल कॉलेजों या निजी अस्पतालों में इलाज कराकर घर लौटते हैं, तो लैब के नतीजों और अस्पताल के रिकॉर्ड बताते हैं कि समस्या इलाज के दौरान दी जाने वाली दवाओं में है। 

उन्होंने आगे कहा, इलाज के दौरान दी जाने वाली दवाओं में समस्या यानी निर्माण संबंधी खामियाँ। जैसे ही हमें तमिलनाडु से निर्माण संबंधी रिपोर्ट मिली, हमने उन दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया और उन्हें जब्त कर लिया। हमारी सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी।”