logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पति-पत्नी के विवाद में बच्चे बना बलि, माँ ने 11 महीने के नवजात को पानी में डुबोकर मार डाला


नागपुर: प्रेम विवाह के कुछ ही महीनों के भीतर ही पति-पत्नी के बीच झगडे होने लगे। पति-पत्नी के बीच इन झगड़ो में एक बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पति के गुस्से के कारण जन्म देने वाली मां ने ग्यारह माह के बच्चे को पानी की टंकी में डुबो कर मार डाला। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तकालघाट शहर में हुई। मृतक बच्चे का नाम सारांश पंजाब पाटेकर। इस मामले में तकालघाट पुलिस ने आरोपी महिला एकता पंजाब पाटेकर (27) को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब और एकता पांच महीने से तकलघाट स्थित शिक्षक कॉलोनी में किराए पर रह रहे हैं। पंजाब इंडोरामा कंपनी में कार्यरत है। एकता हाउसवाइफ हैं। तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों के बीच हमेशा कहासुनी होती रहती थी। घटना वाले दिन एकता बच्चे को सुलाकर घर बर्तन धो रही थी। पंजाब घर में सो रहा था। जब एकता बर्तन धोकर कमरे में आई तो बच्चे को पालने में नहीं देख चिल्लाने लगी। 

पंजाब जागा और आसपास के लोगों की मदद से लड़के की तलाश कर दी। दूसरी मंजिल पर पानी की टंकी में बच्चे के मिलने पर हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, अनुमंडल पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड़, पुलिस निरीक्षक अशोक कोली को जांच के दौरान कुछ संदिग्ध चीजें मिलीं। उन्होंने बच्चे के माता-पिता को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया और उनसे गहन पूछताछ की। पहले तो एकता ने जवाबों की झड़ी लगा दी। अंत में उसने बच्चे को पानी की टंकी में फेंकने की बात कबूल कर ली। इसी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।