logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सदर थाना क्षेत्र में अपराधी निर्मम हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी


नागपुर: नागपुर के सदर थाना क्षेत्र में  देर रात एक अपराधी की चाकू और पत्थरों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात ताजुद्दीन बाबा दरगाह के पास, खदान बस्ती, गोंडवाना चौक इलाके में घटी। हालांकि हत्या में शामिल तीन आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनके अन्य साथियों की तलाश कर  रही है। इस अपराधी की दहशत के चलते ही आरोपियों ने  तंग आकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की चर्चा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान आर्यन  मेश्राम के रूप में हुई है जो की बालाघाट का रहने वाला  है। आर्यन जिस इमारत में रखवाली का काम करता था, वहां फर्नीचर का कार्य चल रहा है। रविवार की रात वह इमारत के तल मंजिल स्थित एक कमरे में सो रहा था, जबकि ऊपर की मंजिल पर कुछ  मजदूर सोए हुए थे।

सोमवार की सुबह जब मजदूर नीचे आए तो उन्होंने आर्यन को गंभीर  घायल अवस्था में पाया और तुरंत उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ संदिग्ध निशान और सुराग एकत्र किए हैं। हालांकि, आर्यन अभी तक होश में नहीं आया है, जिससे पुलिस को हमले की वजह जानने में दिक्कत हो रही है।

बताया जा रहा है कि आर्यन हाल ही में बालाघाट से आकर इस काम पर नियुक्त हुआ था। ऐसे में उस पर हमला किसने किया और क्यों किया, यह सवाल पुलिस के सामने चुनौती बनकर खड़ा है। घटनास्थल से आर्यन  का आईफोन गायब है। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।