logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर के रेवती नगर में फटा सिलेंडर


नागपुर: बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवतीनगर में खड़ी एम्बुलेंस रखे ऑक्सीजन के सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में पास में खड़ी एक अन्य एम्बुलेंस भी चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में दोनों एम्बुलेंस जलकर ख़ाक हो गई। हादसा शुक्रवार 3:30 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

बेसा रोड रेवती नगर में शिवगंगा लॉन है। दोपहर को दो एंबुलेंस गाड़ियों को खड़ी कर ड्राइवर पास में ही स्थित अपने घर गए हुए थे। उसी दौरान अचानक एक एंबुलेंस गाड़ी में आग लग गई जिसके कारण उसमें रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस गाड़ी में लगी आग ने देखते ही देखते पास में खड़ी दूसरी एंबुलेंस गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि, आसपास के घरों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। 

एकाएक हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस गाड़ियों में लगी इस आग पर काबू पाया। इन दोनों गाड़ियों में लगी आग की वजह से धुएं की लपटें दूर से ही देखी जा रही थी। गनीमत रही कि ब्लास्ट में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि, आग कैसे लगी।