logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोरोना से डरें नहीं, सतर्क रहें; मनपा स्वास्थ्य विभाग की अपील, नागपुर में मई में मिले 7 मरीज, 5 हुए ठीक


नागपुर: जहां एक ओर राज्य के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे फिर से पैर पसार रहा है, वहीं नागपुर शहर में स्थिति अब तक नियंत्रण में बनी हुई है। मई महीने में अब तक शहर में केवल 7 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शेष 2 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत हैं।

मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है, जिससे मई में कुल मामलों की संख्या सात हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण थे और वे तेजी से स्वस्थ हुए।

जनवरी में केवल एक मरीज, और अप्रैल में दो मरीजों की पुष्टि हुई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नागपुर में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

  • स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी और सुझाव
  • मास्क का नियमित उपयोग करें।
  • बार-बार हाथ धोते रहें।
  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें।
  • सर्दी, खांसी, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण नजर आएं तो तुरंत जांच कराएं।

विशेष सावधानी की सलाह

बुजुर्ग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना और इन्फ्लूएंजा के लक्षण समान होते हैं, इसलिए पहले सामान्य वायरल संक्रमण का इलाज किया जाता है और अगर 48 घंटों में सुधार नहीं होता, तो कोविड जांच कराई जाती है। फिलहाल नागपुर के मेडिकल और मेयो अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग उपलब्ध है। मनपा के अस्पतालों में भी जल्द ही कोविड टेस्टिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे।