logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कमिश्नर अमितेश कुमार के तबादले की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर हुई वायरल


नागपुर: मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच सहमति नहीं बनने के कारण राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले रुके हुए हैं। जिसके कारण काफी समय से कई अधिकारी तबादले का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को सोशल मीडिया पर एक सूची सामने आई, जिसमें नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सहित कई अधिकारियों का तबादला होने की बात कही। जिसके तहत कुमार का तबादला पुणे कर दिया गया है, वहीं उनकी जगह मिलींद भारंबे को नागपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया।सूची के सामने आते ही वरिष्ठ व कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, बाद में गृह मंत्रालय ने ऐसी किसी भी तरह की सूची जारी नहीं करने की बात कही। जिसके बाद पता चला की सूची फर्जी है। 

पिछले तीन दिनों से गृह मंत्रालय में अधिकारियों के तबादले को लेकर हलचल तेज है। सूत्रों की मानें तो सोमवार को तबादला सूची को अंतिम रूप दिया जाना था। लेकिन, दोपहर 2 बजे के करीब अधिकारियों के तबादलों की सूची व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। हालांकि, एक घंटे के भीतर सूची की सच्चाई सामने आ गई। जिसके अनुसार वायरल सूची फर्जी निकली। हालांकि, इस सूची ने शहर पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। सूत्रों की मानें तो सहमति नहीं बन पाने के कारण कुछ समय के लिए तबादलों पर रोक लगा दी गई है।

बधाई का दौर भी शुरू 

अधिकारियों की खबर आते ही कई तो हैरान रह गए। सूची में जिस हिसाब से अधिकारियों का तबादला किया गया था उसपर सभी ने विश्वास कर लिया। इस दौरान कईयों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दे दी।

इन अधिकारियों के थे नाम 

अमितेश कुमार (पुणे), संजीस सिंघल (मुंबई), मिलींद भारंबे (नागपूर), ब्रीजेश सिंह, विनयकुमार चौबे, अश्वती दोर्जे, छेरिंग दोर्जे, प्रवीण पडवल, सुनील फुलार, संजय दराडे, चंद्रकिशोर मीणा, आरती सिंह आणि आशूतोष डुंबरे सहित कई अधिकारी के नाम थे।