logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर- आर्थिक रूप से परेशान 52 वर्षीय किसान ने लगाई फांसी


नागपुर-हाल ही में हुई अतिवृष्टि के बाद विदर्भ में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला तेजी से बढ़ा है.विदर्भ के किसी न किसी जिले में किसान हताश होकर मौत को गले लगा रहे है.सोमवार को नागपुर के नरखेड़ में एक किसान ने मौत को गले लगा लिया।नरखेड़ तहसील के लोहारी गांव निवासी 52 वर्षीय बंडू नारायण बन्नगरे नामक किसान ने गांव में एक सुनसान जगह पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.किसान की आत्महत्या की ख़बर इलाके में आग की तरह फ़ैल गई.मृत किसान के पास 6 एकड़ की खेती थी.बताया जा रहा है की खेती में लगातार हो रहे नुकसान के चलते बंडू मानसिक रूप से परेशान था.बीते तीन वर्षो से किसी न किसी वजह से उसे लगातार आर्थिक नुकसान सहन करना पड़ रहा था.
बीते दिन वर्षो से भारी बारिश और प्रकृति की मार से किसानों को नुकसान हो रहा है.मृत किसान पर निजी फाइनेंस कंपनी महिंद्रा के ही साथ सरकारी बैंकों का भी बड़ा कर्ज था.अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है की खेती में हो रहे नुकसान के चलते ही किसान ने मौत को गले लगाया होगा।