logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उड़ान पुल पर डामर गाड़ी में लगी आग, अग्निशमन दल ने पाया काबू


नागपुर: शहर के वर्धमाननगर परिसर में स्थित फ्लाईओवर पर देर रात एक डामर गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने धुआं उठता देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। हालांकि, प्रारंभिक सूचना में वाहन के प्रकार और स्थान को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे फायर ब्रिगेड के अधिकारी असमंजस में पड़ गए।

कुछ ही देर बाद एक युवती ने कंट्रोल रूम को सटीक जानकारी दी कि यह आग डामर गर्म करने वाली गाड़ी में लगी है। जानकारी मिलते ही लकड़गंज फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी एक निजी एजेंसी की थी और इसमें डामर गर्म करने के लिए बायलर लगा हुआ था। आग लगने से फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।