logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

दो घंटे की बारिश में नागपुर हुआ पानी-पानी; रेलवे स्टेशन, लोहापुल, कवरपेठ सहित तमाम इलाकों की सड़के जलमग्न


नागपुर: नागपुर में आज गुरुवार को महज दो घंटे की बारिश ने फिर एक बार नागपुर महानगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। सुबह 11 बजे शुरू हुई बारिश एक बजे तक चलती रही, इस दौरान शहर की सड़के जलमग्न दिखाई दिए। रेलवे स्टेशन, लोहापुल और कवरपेठ की सड़के पानी में डूबी हुई दिखाई दिए। इस कारण यातायात ठप पड़ गया और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई वाहन पानी में फंस गए। 

उपराजधानी नागपुर में सात जुलाई से नौ जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश हुई थी। हालांकि, बारिश ने सात दिन आराम किया। वहीं आज गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे से बारिश शुरू हुई। पहले बारिश धीमी रही, लेकिन इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। सबसे ज्यादा बारिश उत्तर, मध्य, पूर्व नागपुर में हुई। दो घंटे की बारिश से शहर की सड़के पानी में डूबी नजर आई। रिहायसी इलाको के साथ वीवीआईपी इलाके भी पानी में दिखाई दिए। सदर, रेलवे स्टेशन, कवरपेठ, मनकापुर सहित शहर के निचले इलाकों में बानी जमा हुआ दिखाई दिया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

रेलवे स्टेशन के दोनों ओर की सड़के पानी में डूबी 

मानस चौक से जयस्तंभ को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील दिखाई दी। लगातार बारिस से पूरी सड़क पर केवल पानी ही पानी दिखाई दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर लांबा जाम दिखाई दिया। बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी में बंद पड़ गए इस कारण लोग उन्हें खींचते हुए दिखाई दिए। वहीं पूर्वी स्टेशन के पूर्वी द्वारा की स्थिति भी वैसी दिखाई दी। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह पानी में डूब गया, इस कारण एक ही साइड से वाहनों की आवाजाही शुरू रखी गई। 


रेलवे अंडरपास बने स्विमिंग पुल

नागपुर में जारी बारिश के कारण निचले इलाकों, खासकर कई रेलवे अंडरपास में पानी जमा होने लगा है। लोहापुल, नरेंद्र नगर, मेहदीबाग़ अंडरपास में पानी जमा हो गया। न केवल जमा हुआ बल्कि अंडरब्रिज ही डूब गए। इस कारण ऐतिहातन पुलिस ने अंडरपास को यातायात के लिए बंद कर दिया। उत्तर-पूर्वी नागपुर के खैरीपुरा मेहदीबाग अंडरपास में घुटनों तक पानी जमा होने के कारण इलाके के बच्चे जमा हुए पानी में स्विमिंग पूल की तरह तैरने लगे हैं।