logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दोस्त ने बहन को दी गाली, युवक ने सरे आम धारदार हथियार से गोदकर की हत्या 


नागपुर: गड्डीगोदाम क्षेत्र में एक युवक को अपनी दोस्त की बहन को अपशब्द कहना भारी पड़ गया। गुस्साए युवक ने अपने दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह 10 बजे हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रणय राजेश पात्रे इंदोरा बाराखोली क्षेत्र निवासी  के रूप में की गई है। जबकि आरोपी मानकापुर निवासी 23 वर्षीय सतेंद्र यादव है। आरोपी युवक दूध का व्यवसाय करता है। 

चश्मदीद के मुताबिक दोनों  गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे के बीच गद्दीगोदाम चौक स्थित संत माइकल स्कूल के सामने शराब के नशे में बैठे थे। इसी बीच बहन को गाली देने के विवाद में दोनों के बीच बहस हो गयी। इसी दौरान तैश में आकर आरोपी सत्येंद्र ने प्रणय के पेट और गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और उसे बीच रास्ते में घसीटता रहा। इस घटना में प्रणय की मौके पर मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस की जांच में पता चला की आरोपी सतेंद्र यादव दूध का व्यवसाय करता है। जबकि मृतक कबाड़ी का काम करता था। दोनों हमेश साथ बैठकर शराब पीते थे। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के युवक थे। दोनों के ऊपर कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।