logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दोस्त ने की पहले हत्या फिर पुल के नीचे फेंका, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी


नागपुर: नागपुर-छिंदवाड़ा रोड के पुल के निचे मिले अज्ञात शव मामला को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की पहचान भरत उर्फ़ रामकिशन बघेले (32), सिवनी, मध्य प्रदेश के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक युवक के दोस्त ने पहले उसकी हत्या की फिर उसके बॉडी को लेकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी तौफीक, गिट्टीखदान निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ज्ञात हो कि, 18 सितंबर को नागपुर-छिंदवाड़ा फ्लाईओवर के निचे एक युवक की लाश बरामद की गई थी। युवक के सर पर गंभीर चोटें थी। जिसको देखते हुए युवक की मौत एक्सिंडेंट से हुई या उसकी हत्या की गई है ये सवाल खड़ा हुआ था। इसी को देखते हुए पुलिस दोनों एंगल से  मामले की जांच कर रही थी। दो दिन की गहन जांच के बाद युवक की हत्या करने का खुलासा हुआ है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शराब बेचने का काम करता था, वहीं उसका दोस्त गांजा बेचने का काम करता था। आरोपी एक हफ्ते पहले ही जेल से छूटकर आया था। मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर की रात को पहले दोनों ने जमकर शराब पी फिर दो पहिया से सिवनी जाने के लिए निकले। इस दौरान दोनों के बीच गांजा बेचने को लेकर झकड़ा हो गया। इसी बीच तौसीफ ने भरत को पुल के निचे फेंक दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी को गिट्टीखदान पुलिस ने गिरफ्तार कर सावनेर पुलिस को सौंप दिया है।