logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चेन स्नेचिंग में युवतियां भी हुई शामिल, धंतोली पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार 


नागपुर: शहर में पिछले कई सालों से चेन स्नेचिंग की घटना लगातार बढ़ रही है। इन मामलों में अधिकतर युवक ही पकडे जाते हैं। लेकिन अन्य क्षेत्रों की तरह इस क्षेत्र में भी लड़कियों ने अपना कदम रख दिया है। शुक्रवार को धंतोली पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने के प्रयास में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नगर रोड पर दोनों युवतियों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गई थी। गिरफ्तार किम गई युवतियों में से एक शराब के नशे में धुत थी। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अरुंधति देवेंद्र तगानपल्लीवार (उम्र 53, विवेकानंदनगर, धंतोली निवासी) शाम करीब साढ़े सात बजे धंतोली में रामकृष्ण पार्क के सामने टहल रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर पीछे से आ रही 20 से 22 साल की दो युवतियां उस पर चिल्लाने लगीं। जैसे ही पीड़ित पीछे मुड़ी तो गाडी में बैठी एक युवती ने महिला के गले से सुनहरा मंगलसूत्र छीन लिया और भागने की कोशिश की। 

इसी बीच अरुंधति ने सतर्कता का ध्यान देते हुए पीछे बैठी लड़की का हाथ पकड़कर खींच लिया, जिससे युवती गाडी से नीचे खींच लिया। वहीं पीड़िता के चिल्लाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने गाडी चलते युवती को भी पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रभा एकुरले मौके पर पहुंचीं। दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक युवती का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई दो युवतियों में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके भाई और मां दोनों विभिन्न अपराधों के लिए जेल में सजा काट रहे हैं। शहर में चेन स्नेचिंग मामले में किसी युवती को गिरफ्तार करने का यह पहला मामला सामने आया है।