logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में भीषण सड़क हादसा, बाइक डिवाइडर से टकराई; 14 वर्षीय किशोर की मौत


नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रामटेक के जिमटोला क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, मृतक नूपुर प्रशांत वानखेड़े (14) अपने दोस्त गौरव नीलेश बेहाडे (20) के साथ बाइक से मनसर से रामटेक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, जिमटोला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि नूपुर वानखेड़े की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गौरव बेहाडे इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामटेक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रामटेक उपजिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।