logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रदूषण की चपेट में नागपुर! दिवाली की रात 'खराब' हुई हवा की गुणवत्ता, AQI 204 हुआ दर्ज


नागपुर: राजधानी दिल्ली की ख़राब हवा की चर्चा के बीच अब प्रदूषण का संकट देश के अन्य शहरों तक भी फैल रहा है। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही अब महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर की हवा भी 'ख़राब' श्रेणी में पहुँच गई है, जिससे यहाँ के निवासियों की चिंता बढ़ गई है। दिवाली के मौके पर शहर की हवा की गुणवत्ता सबसे ख़राब स्थिति में दर्ज की गई। 21 अक्टूबर की रात को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 204 के आंकड़े को पार कर गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दीपावली के दिन हवा की गुणवत्ता 350 के पार हो गई, लेकिन अब नागपुर भी इसी क्रम में आगे बढ़ता जा रहा है। दीपावली यानी 21 अक्टूबर को शहर का AQI 204 दर्ज किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के सबसे स्वच्छ क्षेत्रों में गिने जाने वाले सिविल लाइन्स में भी हवा की गुणवत्ता 'ख़राब' श्रेणी में पहुँच गई है।

पटाखों के कारण बढ़ा प्रदूषण

उपराजधानी नागपुर में दो दिनों तक दीपावली मनाई गई और इस दौरान शहर में खूब पटाखे फोड़े गए। जिसका असर शहर की हवाओं में साफ़ देखा गया। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अनुसार, 20 अक्टूबर को नागपुर का एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था, जो 21 अक्टूबर को बढ़कर 204 पहुँच गया।

बीते वर्ष दीपावली के दरमियान भी AQI इसी तरह दर्ज किया गया था। सिविल लाइन्स के साथ वाड़ी, बाबुलखेड़ा, रामनगर और महल परिसर की हवा बेहद ख़राब स्थिति में रही। प्रदूषण के इस स्तर ने नागपुर के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है और अब इस संकट से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।