logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: न्यायालय परिसर में जज की कार में लगी आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला


नागपुर: नागपुर जिला सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक जज की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना होते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

न्यायालय परिसर में खड़ी कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस हवलदार सुनील तिवारी ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग न्यायालय परिसर में खड़ी अन्य गाड़ियों तक फैलने से रोक दी गई। इस वजह से आसपास की सभी गाड़ियां सुरक्षित बच गईं। घटना के समय बड़ी संख्या में वकील और कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।