logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खापरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; अवैध रेती तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर जिले के खापरखेड़ा पुलिस ने अवैध रेती तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टिप्पर, जेसीबी मशीन और अवैध रेती सहित करीब 20 लाख  रुपए से अधिक के माल को जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार, खापरखेड़ा  पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मौजा दहेगांव रंगारी में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक टिप्पर अवैध रूप से रेती ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि बलनी रेती घाट से चोरी की गई रेती चनकापुर परिसर के एक गोदाम में जमा की जाती थी, जहां से जेसीबी की मदद से रेती टिप्पर में भरकर दूसरी जगह भेजी जा रही थी।

खापरखेड़ा पुलिस ने इस मामले में टिपर चालक तेज नारायण गोविंद राम, जेसीबी चालक प्रमोद पन्नालाल खैरवार  और दोनों वाहनों के मालिक  अफसर खान  वलनी निवासी को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए माल में ट्रक  जेसीबी मशीन और चार ब्रास रेती का समावेश है। यह कार्रवाई डीसीपी निकेतन के मार्गदर्शन में खापरखेड़ा पुलिस की टीम ने अंजाम दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रेती तस्करों में हड़कंप मच गया है।