logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खुले ट्रक में ढोये जा रही राख, नागरिको और फसलों को होरहा नुकसान


नागपुर: पवार प्लांट से राख ले जाने वाले ट्रक चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। वह लगातार नियमों को ताक पर रख कर सडको पर ट्रको को दौड़ा रहे हैं। प्लांट से राख ले जाने वाले ट्रक बिना उन्हें ढकें ले जाते हैं, जिससे उड़ने वाली धूल के कारण किसानो और सड़क पर चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।  ट्रकों की इस मनमानी पर न तो यातायात पुलिस ने ध्यान देरहा है और न ही परिवहन विभाग। 

मौदा स्थित एनटीपीसी परियोजना से निकलने वाले राख विभिन्न कार्यों के लिए ले जाया जाता है। अक्सर ये वाहन ओवर लोड होते हैं, जिससे  राख महामार्ग पर फैल जाती है और दोपहिया वाहनों पर यात्रा करने वाले नागरिकों की आंखों में चली जाती है। जिसके कारण महामार्ग में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाता है। वहीं यह धूल खेतों में भी फ़ैल जाते हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में फसलों को भी नुकसान होता है। इसको लेकर लगातार किसानों ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत दर्ज कराइ है लेकिन उसके बावजदू कोई कार्रवाई नहीं हुई।