logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर लेडीज क्लब का दिवाली मिलन समारोह सम्पन्न


नागपुर: नागपुर लेडीज क्लब का दिवाली मिलन समारोह रविवार को रोसेटा इलाईट क्लब, यशोदा एन्क्लेव, अजनी रोड में संपन्न हुआ। इस दौरान क्लब की निदेशक और संस्थापक सोनिया परमार, मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति मनमोड़े सहित क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

नागपुर लेडीज क्लब की संस्थापक सोनिया परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस क्लब को शुरू करने के पीछे उद्देश्य महिलाओं के मनोरंजन के साथ-साथ स्वावलंबी बनाना है, ताकि वह किसी से पीछे न रह सके। इसी दृष्टि से हमने www.nagpurladiesclub.com वेबसाइट शुरू की है, जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर की महिला बुटीक चलाना चाहती हैं, केके बनाने सहित अन्य काम करना चाहती हैं तो हम उन्हें इस वेबसाइट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

वहीं डॉ. प्रीति मनमोड़े ने कहा कि, नागपुर लेडिस क्लब महिलाओं के लिए काफी अच्छा काम कर रही है।  इसी के मद्देनजर उन्होंने जल्द ही ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक हेल्थ कैंप भी लगाने का निर्णय लिया है। वहीं भविष्य में स्वास्थ के क्षेत्र में भी काम करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है।