logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दाभा परिसर में तेंदुए का आतंक, संपत हाउसिंग सोसाइटी में कुत्ते को बनाया शिकार


नागपुर: शहर के दाभापरिसर में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सम्पत हाउसिंग सोसाइटी क्षेत्र से तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कुत्ते को शिकार बनाता नजर आ रहा है। इस घटना से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार तेंदुआ सोसाइटी के आसपास कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। वायरल वीडियो गुरुवार देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। निवासियों के मुताबिक तेंदुआ पिछले 15 दिनों से लगातार इस इलाके में दिखाई दे रहा है और हर दो-तीन दिन में किसी कुत्ते पर हमला कर रहा है। नागरिकों ने बताया की करीब 15 दिन पहले तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ भी देखा गया था।

नागरिकों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इंसानों शिकार बना सकता है। वीडियो सामने आने के बाद से नागरिकों में दहशत और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही से उनकी जान पर संकट मंडरा रहा है। तेंदुए के खौफ से इलाके के लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।