logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमआईडीसी क्षेत्र में हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, दो घंटे में आग पर पाया गया काबू


नागपुर: एमआईडीसी के कलमेघ नगर स्थित राही ट्रेडर्स नामक हार्डवेयर दुकान में रविवार रात लगभग 8 बजे अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में दुकान में रखे पेंट के डिब्बे, प्लास्टिक सामग्री और अन्य हार्डवेयर का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, हिंगणा मार्ग पर स्थित यह दुकान विनोद राऊत के स्वामित्व में है। शाम 7 बजे के बाद दुकान बंद कर मालिक और कर्मचारी घर चले गए थे। रात करीब 8 बजे पास के दुकानदारों ने दुकान से धुआं निकलते देखा और तुरंत दुकान मालिक तथा एमआईडीसी अग्निशमन दल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एमआईडीसी, डिगडोह नगर परिषद और निलडोह नगर पंचायत की चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। एमआईडीसी पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है।