logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur Monsoon: शहर के विभिन्न हिस्सों में जल जमाव, सड़के बनी तालाब; नरेंद्र नगर और नवनिर्मित सोमलवाड़ा अंडर ब्रिज भी डूबा


नागपुर:  उपराजधानी नागपुर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने शहर की व्यवस्था को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। लगातार होती बारिश से शहर के कई हिस्से में जल-जमाव के कारण सड़के तालाब में तब्दील हो गई। वहीं नरेंद्र नगर अंडरब्रिज और नवनिर्मित सोमलवाड़ा अंडर ब्रिज जलमग्न हो गए। दोनों आरयूबी में पांच फुट से ज्यादा पानी जमा हो गया, जिसको देखते ऐतिहातन पुलिस ने यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। 

नागपुर में रविवार सात से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार रात को शहर में जोरदार बारिश शुरू हुई, जो बुधवार तक जारी है। लगातार होती बारिश से शहर की सड़के तालाबों में तब्दील नजर आ रही है। पडोले चौक, शंकर नगर, गिट्टीखदान, हिंगना रोड, मेडिकल चौक में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं  जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नवनिर्मित सोमलवाड़ा अंडर भी पानी में डूबा 

हार बार की तरह इस बार भी नरेंद्र नगर अंडर ब्रिज पानी में डूबा गया है। इसी के साथ नवनिर्मित सोमलवाड़ा आरयूबी भी पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया। बारिश के चलते अंडरब्रिज में करीब 4 से 5 फीट तक पानी भर गया। इसक देखते हुए नागपुर पुलिस ने ब्रिज के एक हिस्से को बैरीगेट लगाकर यातायात के लिए बंद कर दिया है। 

नागपुर मनपा और प्रशासन अलर्ट पर

नागपुर महानगरपालिका और जिला प्रशासन ने जल जमाव से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी हैं। नाले ओवरफ्लो होने की भी खबरें हैं, जिससे कुछ इलाकों में घरों में पानी घुस गया है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और आगामी 24 घंटे में और बारिश की चेतावनी दी है।