logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर-मुंबई हाईस्पीड ट्रेन; मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा-रेल मंत्रालय संग मिलकर अड़चनें करेंगे दूर


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार रेल मंत्रालय के साथ मिलकर समृद्धि महामार्ग (नागपुर–मुंबई एक्सप्रेसवे) के समानांतर एक हाई-स्पीड ट्रेन चलाने की योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए रेल मंत्रालय ने हाल ही में सर्वे किया है और इसे समृद्धि महामार्ग से इंटीग्रेट किया गया है। सर्वे के दौरान कुछ तकनीकी व भौगोलिक दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें मिलकर दूर किया जाएगा।

रविवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर अजनी-पुणे वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। जहां उनसे नागपुर-मुंबई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना को लेकर सवाल किया गया। 


गौरतलब है कि फरवरी 2022 में तत्कालीन केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा था कि नागपुर-मुंबई हाईस्पीड ट्रेन परियोजना का डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) फरवरी के अंत तक तैयार हो जाएगा। उस समय उन्होंने दावा किया था कि इस ट्रेन की रफ्तार 300 किमी प्रतिघंटा तक होगी और यात्रा समय महज 4 घंटे का रह जाएगा। दानवे ने यह भी कहा था कि यह ट्रेन भी अन्य बुलेट ट्रेन परियोजनाओं की तरह अत्याधुनिक तकनीक से बनाई जाएगी और मार्ग में कुछ स्टेशनों को भी जोड़ा जाएगा।

समृद्धि महामार्ग के समानांतर रफ्तार की पटरी
महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग’ पहले से ही नागपुर-मुंबई के बीच तेज रफ्तार सड़क यात्रा का माध्यम बन चुका है। अब इसके समानांतर हाईस्पीड रेललाइन बिछाने की योजना से यह कॉरिडोर एक तरह से ‘डबल स्पीड कॉरिडोर’ बन सकता है। योजना के तहत ट्रेन नागपुर, वर्धा, अमरावती, बुलढाणा, औरंगाबाद, नासिक होते हुए मुंबई पहुंचेगी।