logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: यशोधरा नगर में शादी समारोह में हुई थी हत्या, फरार मुख्य आरोपी बिरजू वाढवे गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में 20 फरवरी की रात हुए खौफनाक हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिरजू वाढवे  को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि एक तरफा प्रेम के चलते बिरजू ने इस शादी समारोह में हुड़दंग मचाते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की ह्त्या कर दी थी और तब से ही वह फरार चल रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ह्त्या की यह घटना  अनुसार, 20 फरवरी को भीलगांव स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज सांस्कृतिक भवन के सामने एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। आरोपी बिरजू वाढवे  ने एकतरफा प्रेम के चलते दुल्हन के संबंध में आपत्ति जताते हुए कार्यक्रम में हंगामा शुरू किया था और जब मृतक विहंग मनीष रंगारी  ने बिरजू को समझाने की कोशिश की, तब बिरजू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया था।

घटना में आरोपी आर्यन लंकेश उईके ने भी सिमेंट का ब्लॉक उठाकर विहंग की छाती पर दे मारा, जबकि अन्य साथियों ने लात-घूंसे और गाली-गलौज कर उसकी निर्ममता से पिटाई की थी। गंभीर रूप से घायल विहंग को तत्काल मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक विधि संघर्षग्रस्त बालक था। मगर मुख्य आरोपी बिरजू वाढवे लगातार फरार चल रहा था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

तफ्तीश में सामने आया कि सभी आरोपी एक संगठित आपराधिक गिरोह का हिस्सा थे, जो लगातार अलग-अलग अपराधों में लिप्त थे। इस आधार पर पुलिस ने उनके खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की है।