logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कोरडी तालाब पर होंगे चार फूट से ऊँची मूर्तियों का विसर्जन, आयुक्त डॉ. विपिन इटणकर ने लिया जायजा


नागपुर: शहर में गणेशोत्सव का आयोजन शुरू हो गया है। पर्यावरण को देखते हुए इस बार नागपुर महानगर पालिका ने शहर के अंदर आने वाले सभी तालाबों पर मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि शहर में बड़ी संख्या में सार्वजनिक गणेश मंडलो की स्थापना की गई है। जिसको देखते हुए मनपा ने कोरडी स्थित तालाब में चार फूट से ऊँची मूर्तियों के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को आयुक्त और जिलाधिकारी  ने तालाब के पास जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

ज्ञात हो कि, मनपा ने चार फूट से छोटी और घर में विराजमान होने वाले मूर्तियों के लिए मनपा ने सिटी भर के प्रमुख चौकों पर 387 कृत्रिम तालाब की व्यवस्था की गई। इसी के साथ मनपा ने फूल मालाओं को डालने के लिए कई बड़े गमलों की भी व्यवस्था की है।

क्रेन और बैरिगेट की करें व्यवस्था  


चार फीट से बड़ी मूर्तियों के विसर्जन के लिए अब नगर पालिका द्वारा कोरडी झील क्षेत्र में स्थित एक बड़े सीमेंट टैंक में विसर्जन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। अपने इस दौरे में डॉ. इटणकरने निर्देश दिया कि नगर पालिका द्वारा क्रेन और बैरिकेड्स की व्यवस्था की जाए। 

900 से ज्यादा सार्वजनिक मूर्तियों का आयोजन 


इस वर्ष नागपुर शहर में 900 सार्वजनिक गणेश मंडलो ने स्थापना की है।  इन सभी मंडलों में मूर्तियों की ऊंचाई चार फूट से ज्यादा है। इस बार सार्वजनिक मंडलों को अनुमंत्री देने से पहले किस जगह मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा इसकी जानकारी देने के बाद अनुमति मिली है।