logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

इतवारी-गांधीबाग में ट्रैफिक कंट्रोल: 25 अगस्त से 24 नवंबर तक ऑटो, ईरिक्शा, चारपहिया सहित भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक


नागपुर: शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक और प्रमुख व्यापारिक केंद्र इतवारी- गांधी बाग परिसर में लगातार लगने वाले जाम से नागरिकों को बड़ी परेशानी हो रही थी। खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों और माल ढुलाई करने वाले वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण यहां ट्रैफिक नियंत्रण मुश्किल हो गया था। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा निर्णय लिया है।

ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 25 अगस्त 2025 से 24 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ऑटो, रिक्शा, चारपहिया और भारी वाहनों का प्रवेश इतवारी गांधी बाग और आसपास के बाजार क्षेत्रों में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल दोपहिया वाहन और पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे।

पुलिस ने इतवारी अनाज बाजार, मस्कासात मार्ग, टांगा स्टैंड मार्ग, गांधीबाग और आसपास की कई प्रमुख सड़कों को वन-वे घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार इटवारी क्षेत्र में माल ढुलाई करने वाले वाहन केवल सुबह 10 बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद ही प्रवेश कर पाएंगे। साथ ही होलकर चौक से गांधीबाग, शहीद चौक से इटवारी कपड़ा बाजार और रुईकर मार्ग तक कई सड़कों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाजार परिसर में नो-पार्किंग जोन बनाए गए हैं और वहां किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों, वाहन चालकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे नए नियमों का पालन करें। विभाग का कहना है कि इन उपायों से जाम की समस्या काफी हद तक खत्म होगी, पैदल यात्रियों और खरीददारों को सुरक्षित और सहज वातावरण मिलेगा तथा व्यापारियों को भी राहत होगी। आदेश का पालन करवाने के लिए पुलिस ने विशेष अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की है।