logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सुबह से ही नागपुर में बरस रहे बादल, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी


नागपुर: विदर्भ की राजधानी नागपुर में शनिवार सुबह से लगातार हो रही तेज़ बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने नागपुर सहित आसपास के ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और आगामी 24 से 48 घंटों तक अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

नागपुर में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। कुछ दिनों तक बारिश के ब्रेक लेने के बाद बीते दो दिनों से शहर में कहीं-कहीं हल्की फुहारें और छिटपुट बारिश हो रही थी, लेकिन शनिवार की सुबह तेज बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। बारिश की वजह से सुबह-सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहाना हो गया।

तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसानों के चेहरों पर भी उम्मीद की रौनक लौट आई है। वैसे इस बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी, जिससे नागरिकों को थोड़ी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में विदर्भ सहित नागपुर में और भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।