logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, रेलवे मंत्रालय ने जारी किया ४८७ करोड़ का कार्यादेश


नागपुर: जल्दी नागपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होनेवाला है। खासकर हेरीटेज इमारत को और भी आकर्षित बनाने का काम के साथ यात्रियों की सुविधा बढ़ाई जाएगी। मंगलवार को दिल्ली में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, केन्द्रीय मंत्रीने उन्हें जारी किये टेंडर के वर्क की एक प्रति भी सौपी है। ऐसे में अब नागपुर रेलवे स्टेशन का वर्ल्ड क्लास बनने की राह खुल गई है।

नागपुर रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशनों की सूची में शामिल होता है। यहां प्रति दिन 125 यात्री गाड़ियों के साथ ढाई सौ के करीब मालगाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। ब्रिटीशकालिन बना यह स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की कवायदे वर्षों पहले से शुरू है। जिसके तहत कुछ कार्य किये गये हैं। लेकिन अभी-भी कई कार्य निधी के अभाव में है। ऐसे में इन्हें पूरा करने के लिए निधि की जरूरत है। लेकिन अब रेलवे ने इसके लिए 472 करोड रुपये की लागत से विकास करने के लिए मंजूरी दे दी है। जिससे जल्द ही स्टेशन का कायाकल्प होकर आनेवाले समय में यात्रियों को यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलनेवाली है। विकास में रेलवे स्टेशन के पूर्व व पश्चिम की ओर डिपार्चर हॉल को जोड़ने वाला रुफ प्लाजा होगा। इसमें सभी जानेवाले यात्रियों के लिए कॉमन वेटिंग एरिया होगा। यात्रियों की सुविधाओ के लिए इसे प्लेटफार्म के उपर बनाया जाएगा। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और मल्टी लेवर कार पार्किंग को जोड़नेवाले स्काई वॉक के जरिये मल्टी मॉडल इंटीग्रेट किया जाएगा। स्टेशन भवन को दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रुप में डिजाइन भी किया जाएगा। इसमें छत पर सौर पैनल व रीटेल वाणिज्यिक गतिविधियों की व्यवस्था होगी