logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर NIT भूमि मामला: उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे से मांगा इस्तीफा, पूछा- मामला सरल तो इतने साल से अदालत में क्यों?


नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास मामले में विपक्ष मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री शिंदे से इस्तीफा मांगा है। ठाकरे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “नागपुर पीठ द्वारा पारित स्थगन आदेश गंभीर है। जैसा कि उपमुख्यमंत्री ने कहा, अगर यह पुराना मामला इतना ही सीधा है तो इतने साल कोर्ट में क्यों पड़ा रहा? मोरेटोरियम क्यों दिया गया है?”

ठाकरे ने कहा, “स्थगन देते हुए अदालत ने कहा गया है कि जब मामला विचाराधीन था तब सरकार ने मामले में हस्तक्षेप किया। हम इसके खिलाफ हैं। जिस विभाग का निर्णय होता है उसका मंत्री ही मुख्यमंत्री है। इसलिए अगर सरकार की ओर से याचिका पेश की जाती है तो हस्तक्षेप की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि वे निर्णय निर्माता है।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मंत्रियों ने आरोपों के बाद पहले ही इस्तीफा दे दिया है। सिस्टम पर बेवजह का दबाव नहीं होना चाहिए। यदि यह कानून के अनुसार किया गया था, तो अदालत ने स्टे क्यों दिया यह महत्वपूर्ण है। यह गंभीर है जब अदालत कहती है कि हस्तक्षेप किया गया है। इसलिए, परिणाम आने तक उस व्यक्ति का पद पर बने रहना उचित नहीं है।"