logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: अब सफाई कर्मचारियों की लगेगी तीन बार हाजिरी, अनुपस्थित रहने वालों पर होगी कार्रवाई!


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए अब कड़ा कदम उठाया है। कार्यस्थल से नदारद रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर लगाम कसने के लिए अब उन्हें दिन में सुब, दोपहर और शाम तीन बार हाजिरी दर्ज करनी होगी। फेस रिकग्निशन सिस्टम के ज़रिए होने वाली इस उपस्थिति व्यवस्था का मकसद है पारदर्शिता लाना और काम में लापरवाही पर रोक लगाना।

नागपुर महानगरपालिका के घनकचारा विभाग ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है। पहले कर्मचारियों की दो बार—काम पर आने और जाने के समय—उपस्थिति दर्ज होती थी, लेकिन अब यह व्यवस्था तीन बार की गई है। यानी दोपहर में भी फेस रिकग्निशन सिस्टम के ज़रिए उनकी मौजूदगी रिकॉर्ड की जाएगी।

यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पहले की दोहरी उपस्थिति प्रणाली के बावजूद कई कर्मचारी दिन के बीच में कार्यस्थल से गायब पाए गए थे। शिकायतें मिलने के बाद अब तीन बार उपस्थिति दर्ज करने से कर्मचारी दिनभर कार्यस्थल पर बने रहेंगे और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

महानगरपालिका प्रशासन का कहना है कि जिन जोन और वार्डों में सफाई व्यवस्था सबसे बेहतर पाई गई है, वहां कर्मियों की उपस्थिति भी अधिक दर्ज हुई है। गांधीबाग जोन इस मामले में सबसे आगे रहा, जहाँ 83 प्रतिशत तक हाजिरी दर्ज की गई। दोपहर में तीसरी उपस्थिति दर्ज होने से अब कर्मचारी अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार मौजूद रहेंगे। साथ ही, फेस रिकग्निशन सिस्टम से किसी भी तरह की फर्जी हाजिरी या अनुपस्थित रहने की संभावना खत्म हो जाएगी।

घनकचारा विभाग उपयुक्त राजेश भगत ने बताया, “कई क्षेत्रों से सफाई कर्मियों के नदारद रहने की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए पारदर्शिता और बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।”