logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: घर किराये के नाम पर वृद्ध से 1.60 लाख की धोखधड़ी


नागपुर: शहर में मोबाइल एप के जरिए धोखाधड़ी के मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं। बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां माकन किराये पर लेने के नाम पर एक वृद्ध के खाते से 1.60 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित अरुण नातू वानखेड़े (73, शिल्पा सोसायटी, मनीष नगर) की शिकायत पर आरोपी अनिल हेड़ाऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने प्रॉपर्टी एप 99 एकड़ पर माकन कराये से देने का विज्ञापन दिया था। इसी विज्ञापन को देखकर आरोपी ने पीड़ित से संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि, की वह असम एयरपोर्ट में अधिकारी है और उसका नागपुर में ट्रांसफर हुआ है। आरोपी ने डिपॉजिट के पैसे भेजने को लेकर पीड़ित से अकाउंट नंबर मांगा। इसके बाद उसमें आधार लिंक करने को कहा। इसके बाद समय-समय पर वृद्ध के अकाउंट 1.60 लाख रूपये निकाल लिया। अकाउंट से पैसे निलकने की जानकारी मिलते ही फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।