logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अब यह राजनीतिक नहीं अस्तित्व की लड़ाई, बच्चू कडु ने कहा- मेरे साथ आठ-10 विधायकों का समर्थन


नागपुर: यह अब राजनीति नहीं अस्तित्व का सवाल है। अभी तक यह आरोपी केवल विरोधी लगा रहे थे, लेकिन जब घर का व्यक्ति ही ऐसे आरोप लगाए तो जनता में गलत संदेश जाता है। मेरे लिए मंत्री पद के कोई मायने नहीं है, हमने हमारा वजूद बचाना है। बुधवार को नागपुर के प्रेस क्लब में  आयोजित प्रेस वार्ता में प्रहार प्रमुख और अचलपुर से विधायक बच्चू कडू ने यह बात कही। इसी के साथ

बच्चू कडू को समाप्त करने की साजिश

कडु ने एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि, जल्द ही एक वीडियो जारी करूंगा। जिसमें बच्चू कडु को राजनीतिक तौर पर कैसे समाप्त किया जाए। ऐसे नहीं हो रहा है तो झूठे आरोप लगाकर समाप्त किया जाए। अगर राज्य सरकार मदद नहीं कर रही है तो केंद्र की मदद लेकर फंसाया जाए। ऐसा दावा कडु ने किया। इसी के साथ उन्होंने जल्द ही वह वीडियो जारी करने की बात कही।

राणा की इतनी हिम्मत नहीं

कडु ने आरोपों के पिछले किसी और की साजिश होने का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा, "राणा की इतनी हिम्मत नहीं की वह इतने आरोप लगाए। इसके पीछे कोई और है। इन आरोपों के पीछे कौन है इसकी जांच होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि, "राणा के आरोपों से केवल मेरा नहीं अन्य विधायकों पर भी सवाल खड़ा किया है। आठ-दस विधायक मेरे संपर्क में हैं। राणा के आरोप केवल हम पर नहीं हम जिन विधानसभ   से सुनकर आते हैं वह के लोगों पर ही सवाल है।"

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजेंगे नोटिस 

हमने राणा को एक नवंबर तक लगाए आरोपों को साबित करने का समय दिया है। कडु ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नोटिस भेजेंगे और पूछेंगे की आप ने हमें पैसा दिया है या नहीं। इसी के साथ राणा के लगाए आरोपों को स्पष्ट करने के लिए भी कहेंगे।