logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मस्कट से बैंकॉक जा रहे विमान में यात्री की तबियत हुई ख़राब, नागपुर हवाई अड्डे हुई इमर्जेन्सी लैंडिंग


नागपुर: मस्कट से बैंकॉक जा रहे ओमान एयरलाइंस के एक विमान को यात्री की तबियत ख़राब होने के कारण आपातकालीन स्थिति में नागपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया। बुधवार दोपहर ढाई बजे विमान ने लैंड कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, ओमान एयरलाइंस की एक फ्लाइट 2 नवंबर को मस्कट से बैंकॉक जा रही थी, तभी फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। मेडिकल इमरजेंसी के चलते पायलट ने तुरंत विमान को नागपुर डायवर्ट कर दिया। नागपुर हवाईअड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष को तत्काल इसकी सूचना दी गई और विमान को दोपहर करीब 2.30 बजे नागपुर हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। तब तक एयरपोर्ट पर एंबुलेंस के साथ एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम तैयार रखी गई थी। जैसे ही विमान उतरा, यात्री बीमार पड़ गया और उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया।