‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025’ में नागपुर पुलिस के एपीआई शिवाजी ननवरे का नाम दर्ज
नागपुर: शहर पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी लक्ष्मण ननवरे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दुनिया की चार सबसे ऊंची पर्वत चोटियों - माउंट एवरेस्ट ,माउंट मकालू मनासलू और लोह्त्से को सफलतापूर्वक फतह किया है। उनकी इन्हीं उपलब्धियां के चलते इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज किया गया है। इस अद्भुत और दुर्लभ पर्वतारोहण उपलब्धि के लिए एपीआई शिवाजी ननवरे का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025’ में दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि वे देश के एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली इन चारों चोटियों पर तिरंगा लहराया है। ननवरे की इस कामयाबी पर नागपुर पुलिस विभाग ने गर्व व्यक्त किया है। इस दौरान पुलिस आयुक्त रवींद्र कुमार सिंगल ने ननवरे का विशेष सत्कार कर उन्हें बधाई दी। शिवाजी ननवरे क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग में सहायक पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं और उनकी इस उपलब्धि से महाराष्ट्र पुलिस बल और नागपुर पुलिस का नाम न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन हुआ है।
admin
News Admin