logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में पुलिस का विशेष कोंबिंग अभियान; 136 संदिग्धों की हुई जांच, 50 चोरी की गाड़ियों सहित बड़ा खुलासा


नागपुर: शहर में नवरात्रि, दशहरा और धम्मचक्र प्रवर्तन दिन जैसे त्योहारों के मद्देनजर नागरिकों में सुरक्षा की भावना कायम रखने और अपराधियों में दहशत पैदा करने के उद्देश्य से नागपुर शहर के पुलिस उपायुक्त, परिमंडल  04 के नेतृत्व में एक विशेष कोंबिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान पिछले एक हफ्ते तक चला।

इस ऑपरेशन के दौरान परिमंडल के प्रत्येक पुलिस थाने में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक विशेष कार्रवाई की गई। इस अभियान में सात अधिकारियों और 35 कर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्रवाई के दौरान कुल 136 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई और उनके घरों की तलाशी ली गई।

इस ऑपरेशन के दौरान उल्लेखनीय सफलता मिली। वारंट जारी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 22 संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध शराब के 10, जुए के चार और गांजा सेवन के तीन मामले दर्ज किए गए। अवैध हथियार रखने के दो मामले भी सामने आए।

सबसे बड़ी कामयाबी हुडकेश्वर पुलिस थाने के दायरे में मिली, जहां वाहन चोरी   के एक मामले में रितिक असोपा और ऋषभ असोपा नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनसे लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की 50 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की गईं।  पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।