logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ड्रग्स को लेकर नागपुर पुलिस एक्शन मोड़ में, ऑपरेशन नार्को फ्लैश आउट किया शुरू 


नागपुर: शहर में बढ़ते ड्रग्स के मामलों (Drugs Case) को देखते हुए नागपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। इसी क्रम में पुलिस ने आज से ऑपरेशन नार्को फ्लैश आउट (Operation Narco Flash Out) शुरू किया गया। इसके लिए क्राइम ब्रांच के जरिए नार्को इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की गई थी। हर थाने में नार्को सेल बनाया जा रहा है। इस बात की जानकारी नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार (Police Commissioner Amitesh Kumar) ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। 

कमिश्नर ने बताया, “बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी और खपत से शहर को निजात दिलाने के लिए नागपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने शहर में 22 हॉटस्पॉट का चयन किया था। इन जगहों पर खुलेआम नशीली दवाओं का सेवन और डीलिंग होती है। नार्को इंटेलिजेंस यूनिट के जरिए नशा तस्करों और नशा करने वालों पर नजर रखेगी। इसी तरह पब और बार पर भी नजर रखी जाएगी। इस पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।”

कमिश्नर ने बताया कि, पिछले पांच साल में 1 हजार 150 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके माध्यम से कुंडली तैयार की जाती है। अभियान के पहले दिन 200 से ज्यादा लोगों को से पूछताछ की जा चुकी हैं। वहीं अन्य पर लगातार नजर राखी जा रही है। इसी के साथ आयुक्त ने जनता से सहयोग का आवाहन किया है।

200 से ज्यादा पान टपरियों पर कार्रवाई 

एक ओर जहां ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। वहीं दूसरी तरफ स्कूल-कॉजेल से 100 मीटर के अंदर आने वाले सभी पान ठेला चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दिन 200 से ज्यादा पान टपरियों पर कार्रवाई की गई है। इसी के साथ आने वाले समय में और कार्रवाई करने का आदेश पुलिस कमिश्नर ने दिया है।