logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस का 'मिशन नाइट वॉच' कामयाब, कम होने लगी घरफोडी की घटनाएं


नागपूर: शहर में पुलिस ने अब रात के समय चोरी करने वाले चोरों  के इरादों पर पानी फेर दिया है। परिमंडळ क्रमांक 4 के तहत शुरू किए गए 'मिशन नाइट वॉच' अभियान ने रात में होने वाली घरफोडी और वाहन चोरी जैसे गुन्हों में जबरदस्त कमी ला दी है। आइए देखते हैं ये पूरी रिपोर्ट  हैं।

पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव ने पिछले तीन साल के गुन्हों के विश्लेषण के बाद इस मिशन की शुरुआत की थी। इसके तहत रात के समय पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया गया। एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसमें रोजाना की रात्रि गस्त अधिकारियों को जोड़कर उनकी जिम्मेदारी तय की गई।

मिशन की खास बात यह रही कि रात की पेट्रोलिंग को चार हिस्सों में बांटा गया। अलग-अलग समय पर अलग-अलग कार्रवाई पर फोकस किया गया, जैसे आस्थापना चेकिंग, घरफोडी के आरोपियों की निगरानी, सायरन के साथ पेट्रोलिंग और सुबह की 'गुड मॉर्निंग पेट्रोलिंग'। हॉटस्पॉट्स पर क्यूआर कोड लगाए गए और बीट मार्शल्स द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस सख्त और सुनियोजित कार्यवाही का नतीजा सामने आया है। अगस्त 2025 की तुलना में सितंबर में घरफोडी के गुन्हों में 57 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यानी 23 गुन्हे कम हुए हैं। पिछले साल के सितंबर की तुलना में भी इस साल 10 गुन्हे कम दर्ज हुए हैं।

सितंबर महीने के दौरान मिशन के तहत 185 आस्थापनाओं पर कार्रवाई, 416 शराब पीने वालों पर जुर्माना, 319 संशयित लोगों की तपास और 32 अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी की गई। पुलिस का कहना है कि यह मिशन लगातार जारी रहेगा। साफ है कि अब नागपुर पुलिस सतर्कता और तकनीक के मेल से  अपराध पर काबू पाने में कामयाब हो रही है।