logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर पुलिस का सख्त आदेश: अब बिना जाली के पालतू कुत्तों को घुमाना मना


नागपुर: पुलिस ने पालतू कुत्तों को घर से बाहर ले जाते समय नए नियम लागू किए हैं। अब मालिकों को अपने कुत्तों के मुंह पर जाली  लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही कुत्ते की गर्दन में बंधे पट्टे पर मालिक का नाम और पता लिखना भी जरूरी किया गया है।

पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यदि कोई पालतू कुत्ता सार्वजनिक स्थान पर बिना जाली के पाया गया, तो उसे आवारा कुत्ता मानकर कार्रवाई की जाएगी। कई बार देखा गया है कि कुत्तों के मालिक उन्हें घर के दरवाज़े के बाहर ही खुला छोड़ देते हैं, जिससे नागरिकों को परेशानी होती है।

इसके अलावा, सार्वजनिक जगहों और सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाना भी प्रतिबंधित किया गया है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी पालतू कुत्ते से उपद्रव होता है या बिना जाली का कुत्ता दिखाई देता है, तो नागरिक आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

देखें वीडियो: