logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: स्पा सेंटर बना था देह व्यापार का अड्डा, क्राइम ब्रांच की दबिश में महिला गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत स्पा सेंटर की आड़ में शुरू जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 4 पीड़ित महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन सालों से आरोपी महिला स्पा सेंटर की आड़ में इस देह व्यवसाय के धंधे को चल रही थी

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी सीता बर्डी के टूरिस्ट प्लाजा बिल्डिंग स्थित मेट्रो स्पा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर फॉर  यूनीसेक्स की आड़ में देह व्यवसाय करवाया जा रहा है। इसी सूचना  पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से एक महिला का सौदा ढाई हजार में फिक्स किया और जैसे ही पीड़ित महिला कमरे में पहुंची पहले से ही  ताक में बैठी क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मार दिया।

इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर को चला रही आरोपी महिला आरती अक्षय मरसकोल्हे को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 4 पीड़ित महिलाएं भी मिली जिन्हें पैसों का लालच देकर देह व्यवसाय करवाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर का गोमास्ता आरती के पति अक्षय के नाम से है जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

इस कार्रवाई के दौरान दो मोबाइल फोन द्वार नगदी सहित करीब 37000 रुपये के माल को भी जब्त किया गया है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए महिला सुधारगृह में भेजा गया है जबकि आरोपी महिला आरती को आगे की कार्रवाई के लिए सीताबाड़ी पुलिस के हवाले किया गया है।