logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 पर 52 दिनों की अस्थायी बंदी, गाड़ियाँ अब अजनी स्टेशन से चलेंगी


नागपुर: मध्य रेलवे नागपुर मंडल (Central Railway Nagpur Devision) द्वारा नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर बड़े स्तर पर पुनर्विकास कार्य (Re-Development) शुरू किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्य के चलते यह प्लेटफॉर्म 4 जुलाई 2025 से आगामी 52 दिनों तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण यानी RLDA के सहयोग से यह नागपुर रेलवे स्टेशन पर डेवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नागपुर स्टेशन की यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाना है। इस दौरान, कुछ रेलगाड़ियों के संचालन में बदलाव किया गया है।

अब ये गाड़ियाँ अजनी स्टेशन से प्रारंभ होंगी:

  • गाड़ी संख्या 22137 नागपुर–अहमदाबाद एक्सप्रेस – प्रस्थान: 08:29 बजे (बुध, शनि, रवि)
  • गाड़ी संख्या 11403 नागपुर–कोल्हापुर एक्सप्रेस – प्रस्थान: 15:28 बजे (मंगल, शनि)
  • गाड़ी संख्या 22142 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस – प्रस्थान: 15:25 बजे (शुक्रवार)

वहीं, ये गाड़ियाँ अजनी स्टेशन पर समाप्त होंगी:

  • गाड़ी संख्या 22138 अहमदाबाद–नागपुर एक्सप्रेस – आगमन: 10:15 बजे (सोम, मंगल, शुक्र)
  • गाड़ी संख्या 11404 कोल्हापुर–नागपुर एक्सप्रेस – आगमन: 11:23 बजे (मंगल, शुक्र)
  • गाड़ी संख्या 22141 पुणे–नागपुर एक्सप्रेस – आगमन: 12:47 बजे (शुक्रवार)

प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भी 5 दिनों तक रोज़ाना 2 घंटे का कॉरिडोर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, हालांकि इससे ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।नागपुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना में इन परिवर्तनों को ध्यान में रखें। यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है, और किसी भी असुविधा के लिए मंडल ने खेद भी व्यक्त किया है।