logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में 24 घंटे में 202.4 मिमी बारिश, विदर्भ में सबसे ज्यादा; नदी-नालो में आई बाढ़, विहिरगांव और हुडकेश्वर से छह लोगों का किया रेस्क्यू


नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में जिले में 202.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा विदर्भ क्षेत्र (Vidarbha) में सबसे अधिक है। लगातार बारिश से निचले इलाको में पानी भर गया है। शहर के कई हिस्सों में जल-जमाव हो गया है, जिससे सड़के तालाब में तब्दील हो गई हैं। बारिश से जिले में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं जलस्तर बढ़ने से हुडकेश्वर और विहिरगांव से छह लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

विदर्भ के सभी जिलों में बारिश की स्थिति:


रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम
बुधवार सुबह विहिरगांव और हुडकेश्वर इलाके से कुल 6 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण ये लोग अपने घरों में फंस गए थे। नागपुर मनपा की आपदा प्रबंधन टीम और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर समय रहते राहत कार्य शुरू किया और सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

शहर के साथ ग्रामीण में भी बिगड़े हालत 
नागपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी स्तिथि गंभीर बनी हुई है। सावनेर तहसील में चंद्रभागा और कोलर नदी में बाढ़ आ गई है। पानी ब्रिज के ऊपर से बह रहा है, जिसको देखते हुए ब्रिज को बंद कर दिया है। धापेवाड़ा से पाटनसावंगी राज्य मार्ग पर ब्रह्मपुरी गांव के पास चंद्रभागा नदी पुल और पाटनसावंगी गांव के पास कोलार नदी पुल पर पानी भर जाने के कारण यातायात रोक दिया गया है। इसी के साथ विरखंडी में आम नदी में बाढ़ आ गई है और पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।