logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया इनकार


नागपुर: कैब ड्राइवर ने अपने युवती को शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। वहीं जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। वहीं जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। 25 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर हुडकेश्वर पुलिस ने आरोपी अभिजीत सुरेश सुरेशो (27, आयोध्या नगर) निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती बैकग्राउंड डांसर के साथ-साथ वेटर का काम करती है। जनवरी महीने में युवती अपने काम के लिए कही जा रही थी, तो उसने उबेर कैब बुक किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई। इस दौरान आरोपी ने युवती का नंबर ले लिया। इसके बाद से दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसके बाद आरोपी लगातार उसे शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान युवती छह महीने की गर्भवती हो गई।

पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी से इनकार कर दिया। वहीं जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने पहले उसके साथ गाली-गलोच की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2) N, 417, 506, 504 के तहत मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।