logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर सड़क सुधार: मनपा ने 6 लाख का मटेरियल एनआयटी को दिया, 45 लाख का बकाया अभी भी बाकी


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका का नागपुर सुधार प्रन्यास पर बकाये की राशि बढ़ गयी है. एनआयटी के कई तरह के कामों को कर मनपा डिमांड देती है. सिर्फ सड़कों की दुरुस्ती को लेकर मनपा की 50 लाख से अधिक की डिमांड एनआयटी पर है. जो उसे मिल नहीं रही है इस स्थिति के बीच मनपा ने अपने हॉटमिक्स प्लांट से 6 लाख रूपए का मटेरियल एनआयटी को उपलब्ध कराया है. अब देखना ये खास होगा की क्या इसके पैसे समय पर मनपा को मिल पाते है या नहीं।

नागपुर शहर की सड़को की खस्ताहाल स्थिति और उसमे पड़ने वाले गड्ढों के लिए नाराजगी नागपुर महानगर पालिका को सहनी पड़ती है.. लेकिन सड़क और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी अन्य एजेंसियों की भी है. बारिश से पहले सडको की खस्ताहालत की चर्चा बढ़ जाती है.. लोगो की नाराजगी के बीच मनपा सडको की दुरुस्ती का काम करती है. सडको की दुरुस्ती के बाद मनपा अपने खर्च के भुगतान की मांग करती है लेकिन राशि उसे नहीं मिलती। मनपा का तक़रीबन 45 लाख रूपए सडको की दुरुस्ती का एनआयटी पर बकाया है।

हर साल इसके लिए मनपा पत्राचार करती है लेकिन उसके हाँथ खाली ही रह जाते है. इसी स्थिति के बीच इस वर्ष एनआयटी के निवेदन पर मनपा ने फिर एक बार ६ लाख रूपए का मटेरियल उपलब्ध कराया है. अपना हॉटमिक्स प्लांट बंद होने की वजह से एनआयटी ने मनपा से मटेरियल की मांग की थी. मनपा के मुताबिक उसने जनता की तकलीफ को देखते हुए मटेरियल उपलब्ध कराया है. अब देखना खास ये होगा की क्या इसके पैसे मनपा को मिलते है या नहीं या उसके हाँथ पुराना अनुभव ही लगता है.