logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर का नसीब ही ख़राब ? टाटा-एयरबस के बाद एविएशन का एक और प्रोजेक्ट छिना


नागपुर- महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधीन आने वाले मिहान कोई बड़ा निवेश आने की कड़ी टूट रही है.मिहान में देश का बाद डिफेन्स एविएशन हब बनाये जाने का सपना भले दिखाया गया हो मगर प्रशासनिक लापरवाहियों के चलते यह सपना सिर्फ सपना ही दिखाई दे रहा है.जो परियोजनाए यहाँ आना चाहती थी वो भी अब अन्य राज्यों में जा रही है.टाटा-एयरबस परियोजना के गुजरात चले जाने का मामला अभी गर्म ही है की एविएशन सेक्टर से ही जुड़ा एक और प्रोजेक्ट मिहान के बजाये हैदराबाद चला गए.सूत्रों के मुताबिक ऐसा सिर्फ प्रशासन के लचर रवैय्ये के चलते हुआ है.
विमान और रॉकेट के इंजन बनाने वाली फ्रेंच की अंतरराष्ट्रीय कंपनी सॅफ्रन मिहान में निवेश की इच्छुक थी.इसके लिए कंपनी ने 1185 करोड़ रूपए के प्राथमिक निवेश की तैयारी भी दर्शायी थी.लेकिन प्रशासन की ओर से कामकाज में हुए देरी के चलते कंपनी ने अपने प्रोजेक्ट को हैदराबाद शिफ़्ट कर दिया है.पता चला है की कंपनी ने अपने एमआरओ स्थापित किये जाने के लिए देश की कुछ जगहों को चिन्हित किया था जिसमे एक जगह नागपुर का मिहान थी.
 
टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट के बाद सॅफ्रन के हैदराबाद शिफ्ट हो जाने के बाद विपक्ष एक बार फिर सरकार पर आक्रामक हो गया है.राज्य महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने राज्य सरकार पर जानबूझकर राज्य को औद्योगिक मोर्चे पर पीछे धकेले जाने का आरोप लगाया है.लोंढे ने कहा की राज्य में सारी सुविधाएं होने के बावजूद राज्य के प्रोजेक्ट पर राज्यों में जा रहे है.नागपुर देश के केंद्र में है फिर भी सॅफ्रन का प्रोजेक्ट हैदराबाद चला गया.