logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सिग्नल पार की जल्दी पड़ रही भारी, शताब्दी चौक पर बाल- बाल बची स्कूटी सवार महिला


नागपुर. शहर में रेड सिग्नल पार करने के लिए होड़ मची रहती है. खासकर उन चौराहों पर जो मुख्य सड़कों को जोड़ते हैं.  अगर यहां कोई वाहन चालक ग्रीन सिग्नल होने पर सड़क पार कर रहा है तो उसे एक्सीडेंट का खतरा रहता है. ऐसा ही एक घटना शताब्दी चौक पर गुरुवार को सुबह 11 बजे घटी. जब नरेन्द्र नगर की तरफ से आ रहे एक हैवी वाहन ने जल्दबाजी में रेड सिग्नल पार करने की कोशिश की. गनीमत यह रही कि महिला से टकराने से पूर्व ट्रक की ब्रेक ने अपना काम सही तरीके से किया.

अगर किसी कारणवश ब्रेक फैल हो जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी. हालांकि इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने काफी खरी खोटी सुनाई लेकिन जल्दबाजी में रेड सिग्नल को पार करने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. शायद ही ऐसा कोई चौराहा हो जहां लोग रेड सिग्नल को पार नहीं करते. सबसे ज्यादा खतरा रहता है हैवी वाहनों से. क्यों कि इनसे टकराने के बाद किसी भी वाहन को तकड़ा नुकसान होने की संभावना रहती है. हालांकि इन ऐसे वाहन चालकों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन इसके बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.

जल्दबाजी पड़ेगी भारी 

हैवी वाहन चालाकों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को चौराहों पर रेड सिग्नल पार करने की सबसे ज्यादा जल्दी रहती है. खासकर उन चाैराहों पर ज्यादा ट्रेफिक सिग्नल का उल्लंघन होता है जहां यातायात जवान तैनात नहीं होते हैं या उनकी संख्या कम होती है. मौका भांपते ही ये लोग रेड सिग्नल को तेजी से क्रॉस करते हैं. जिससे सामने से या बाजू से आ रहे वाहन चालकों से टकराने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. कई बार तो एक्सीडेंट होने पर लोग घायल भी हुए हैं वहीं कई को अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा है. हर साल कई लोग इन दुर्घटनाओं के कारण अपनी जान तक गंवाते हैं.