logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सैलून की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दो पीड़ित युवतियों का किया रेस्क्यू


नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने सीताबर्डी के धरमपेठ स्थित खरे टाउन में सैलून की आड़ में चल रहे एक जिस्मफरोशी के अड्डे का पर्दाफाश किया है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान एक महिला को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पीड़ित युवतियों को छुड़वाया गया है। ज्यादा पैसों का लालच देकर इन महिलाओं से यह धंधा करवाया जा रहा था.

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को जानकारी मिली थी सीता बर्डी पुलिस थाने के खरे टाउन स्थित मंगलम अपार्टमेंट में एक सैलून की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से "लुक बुक इनारा यूनिसेक्स" नामक इस सैलून में छापा मारा। पुलिस को मौके पर ही दीपा आनंद गोदडे नामक महिला हाथ लगी। साथ ही कमरे से दो पीड़ित युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनो से इस सैलून में ज्यादा पैसा कमाने का लालच देकर महिला व युवतियों से देह व्यवसाय करवाया जा रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ इस सैलून को एक और महिला चला रही थी जिसकी भी तलाश अब पुलिस कर रही है। पकड़ी गई महिला को पीड़ित दोनों  युवतियों के साथ आगे की कार्रवाई के लिए सीताबर्डी पुलिस के हवाले किया गया है