logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आशीनगर जोन के सहायक आयुक्त, जोन अधिकारियों सहित सफाई निरीक्षक और जमादारों को कारण बताओ नोटिस


नागपुर: शहर के प्रत्येक जोन में सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए महानगर पालिका अपर आयुक्त वसुमना पंत ने गुरुवार को आशीनगर जोन के विभिन्न उपस्थिति स्थलों का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले सफाई निरीक्षक और दो सफाई जमादारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

महानगर पालिका की अपर आयुक्त वसुमना पंत को आशीनगर ज़ोन के अंतर्गत वार्ड 2 में उपस्थिति स्थलों के दौरे के दौरान कई सफाई कर्मचारी अनुपस्थित नजर आए। निरिक्षण के दौरान उन्हें कई सफाई निरीक्षक और जमादार भी अपन काम ठीक से करते नजर नहीं आए। इसके बाद कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में आशीनगर ज़ोन के सहायक आयुक्त एवं जोनल अधिकारी के साथ-साथ सफाई निरीक्षक प्रफुल्ल रंगारी और सफाई जमादार अनूप रंगारी और मनोज मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

आशीनगर जोन के वार्ड क्रमांक 2 में सहायक आयुक्त रंगारी के अधिकार क्षेत्र में उपस्थिति केंद्र पर 30 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार, स्वच्छता जमादार अनूप समुद्रे के अधिकार क्षेत्र में उपस्थिति केंद्र पर 26 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जबकि जमादार मनोज मलिक के अधिकार क्षेत्र में उपस्थिति केंद्र पर 4 सफाई कर्मचारी बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित पाए गए।

इस निरीक्षण के बाद, अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने उपायुक्त राजेश भगत को इन तीनों कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदेश के तहत उपायुक्त राजेश भगत ने इन तीनों कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही बरतने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही, आशीनगर जोन के सहायक आयुक्त और अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया गया है।