logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पुराने विवाद को लेकर छात्र पर हुआ जानलेवा हमला; सिर पर पत्थर से वार कर किया, तीन आरोपी फरार


  • सिंबोसिस कॉलेज परिसर फिर बना छात्रों का अखाड़ा

नागपुर: नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। यह वारदात सिंबायसिस कॉलेज के सामने हुई, मारपीट की यह सारी घटना  परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जिसके आधार पर ही पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में गंभीर रूप से घायल छात्र 18 वर्षीय अमन आमेसर  है। अमन छाप्रू नगर का रहने वाला है। उसका आरोपी ध्रुव अग्रवाल नामक युवक से पुराना विवाद चल रहा था। 7 अक्टूबर की दोपहर अमन स्नूकर खेलने के लिए सिंबायसिस कॉलेज के सामने चैलेंज कैफे  में पहुंचा था। तभी वहां उसकी मुलाकात ध्रुव अग्रवाल और उसके दो साथियों पटया  तथा प्रिंस सज्जू  से हो हुई

तीनों आरोपियों ने अमन पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान पटया ने पत्थर उठाकर अमन के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल अमन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अमन की शिकायत पर वाठोड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हमला और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि कॉलेज परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।