logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एआई और ड्रोन तकनीक से दीक्षाभूमि बंदोबस्त हुआ और मज़बूत


नागपुर: नागपुर के प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थल दीक्षाभूमि में हर साल देशभर से लाखों अनुयायी एकत्र होते हैं, जिससे यहाँ भारी भीड़ रहती है। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागपुर पुलिस ने इस बार आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया है।

पुलिस आयुक्त डॉ रविन्द्र कुमार सिंगल के मार्गदर्शन में डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी ने दीक्षाभूमि बंदोबस्त में एआई आधारित सुरक्षा प्रणाली लागू की। लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे एआई सिस्टम और सिम्बा डाटाबेस से जोड़े गए हैं, जिससे संदिग्ध या वांछित व्यक्तियों की तुरंत पहचान हो सके। भीड़ की लगातार मॉनिटरिंग कर संवेदनशील क्षेत्रों में रिज़र्व फोर्स तैनात की गई है।

साथ ही, विवादित बैनर, संदिग्ध वस्तुएँ या गतिविधियाँ पहचानने पर एआई तुरंत पुलिस को अलर्ट भेज रहा है। ड्रोन सिस्टम से रियल-टाइम निगरानी और फुटफॉल मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इन अत्याधुनिक तकनीकों से पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सार्वजनिक सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

देखें वीडियो: