logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरो के हौसले बुलंद, सरे आम डॉक्टर के कमरे से 1,40,000 का सामान उड़ाया


नागपुर: शहर में चोरो के हौसले बुलंद है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र से चोरी की घटनाएं सामने आती है। ऐसी ही घटना विदर्भ के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल परिसर से सामने आई है। जहां चोरो ने सरे आम एक निवासी महिला डॉक्टर के कमरे से लैपटॉप, आईपैड, नगदी सहित करीब 1 लाख 40 हजार रुपयों का माल चोरी कर लिया। इस घटना के सामने आते ही पुरे मेडिकल परिसर में खलबली मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी महिला डॉक्टर मेडिकल अस्पताल के मार्ड हॉस्टल में तल मंजिल पर एक कमरे में रहती और गायनोकोलॉजिस्ट पीजी की तृतीय वर्ष की विद्यार्थी है। 9 नवंबर से 11 नवंबर के बीच उनकी अस्पताल में ही इमरजेंसी ड्यूटी लगी थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह जब वह अपने कमरे में आई और फ्रेश होने के लिए कॉमन बाथरूम में गई उसी दौरान कमरे का दरवाजा खुला रह जाने के कारण अज्ञात चोरों ने उनके कमरे में सेंध लगाकर लैपटॉप, आईपैड, नगदी सहित करीब 1 लाख 40 हजार रुपयों का माल चोरी कर लिया।

अस्पताल में लगे अधिकतर सीसीटीवी बंद

चोरी होने की बात का पता चलते ही इसकी जानकारी मेडिकल के अधिष्ठाता को देने के बाद इसकी शिकायत अजनी पुलिस से की गई। जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि इस हॉस्टल में मौजूद अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस चोरी के बाद मार्ड के निवासी डॉक्टरों में तनाव का माहौल बन गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मार्ड हॉस्टल से इस तरह चोरी हुई है।करीब 10 दिन पहले भी एक निवासी डॉक्टर की दुपहिया वाहन पेइंग वार्ड  के बाहर से चोरी हुई थी। अजनी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।