logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: साड़ी के पैसे मांगने पर व्यापारी का अपहरण


नागपुर: दीपावली के मौके पर उधारी लिए साडी के पैसे मांगने पर एक दुकानदार का अपहरण कर लिया। यह हैरान करने वाली घटना पारडी थाना क्षेत्र में हुई। फरियादी विवेक बोपचे की शिकायत पर मुख्य आरोपी नारी उर्फ़ नारायण टंडन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विवेक बोपचे की पारडी परिसर में साई इलेट्रिक व रेडीमेड कपड़े की दुकान है। आरोपी नारी उर्फ नारायण टंडन ने उनकी दुकान से अपनी पत्नी के लिए दीवाली के चलते 1300 रुपये की साड़ी उधार ली थी।उधार के पैसे देने के लिए फ़रियादी ने उसे लताड़ लगाई थी। 

बस इसी बात को लेकर आरोपी ने अपने 2 अन्य साथियों राहुल तिवाड़े और साहिल राघोर्ते के साथ मिलकर रात के समय दुकान बंद कर अपने घर जा रहे व्यापारी का अपहरण कर उसे तलमले स्थित मैदान में लेकर गए और जमकर मारपीट करने के बाद पुनापुर रोड स्थित नाले पर छोड़ कर भाग गए।बाद में फ़रियादी किसी तरह पुलिस थाने पहुँचा और अपनी शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को ग्रिफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।